समाज पर कलंक बन चुके खुले में शौच की बुराई को समाप्त करने के लिए अभिनेत्री विद्या बालन जल्द ही ग्रामीण परिवारों को जागरूक करती नजर आएंगी। इसके तहत आगामी तीन अक्तूबर से निर्मल भारत यात्रा की शुरुआत की जा रही है. - अमर उजाला
''निर्मल भारत अभियान से जुड़ने के प्रस्ताव से मैं बेहद खुश हूं. महिला होने के नाते मैं खुले में शौच करने वालों के दर्द से अच्छी तरह वाकिफ हूं. इसीलिए तो 'जहां सोच, वहां शौचालय' के नारे के साथ मैं वास्तविक तौर पर जुड़ गई हूं, दिखावटी नहीं. यह नारा वास्तविकता के काफी करीब है. शौचालय न होने की वजह से ससुराल में रहने से इन्कार करने वाली युवती से मिलकर मुझे बहुत अच्छा लगा था.'' - विद्या बालन (जागरण)
Key Words: OMG, Abhiyan, Nirmal Bharat Abhiyan, Bollywood, Media, Video, Photo, Hygiene, Health, Vidya Balan
घर में शौचालय का होना सिर्फ स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का मुद्दा नहीं हैं, बल्कि महिलाओं के सम्मान का मामला है. मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के मुंडेरी गांव की पुष्पा का यह उद्गार कोई भाषण नहीं है, बल्कि उस अभियान की अवधारणा है, जिसका बीजारोपण पिछले साल 2 अक्टूबर को स्थानीय स्तर पर शिवपुरी जिले में किया गया था. इस अवधारणा को मध्यप्रदेश में राज्य स्तर पर अपनाया गया है, जिसे मर्यादा अभियान नाम दिया गया है. - इंडिया वाटर पोर्टल
यूनीसेफ का मानना है कि महिलाओं एवं बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए खुले में शौच करने की प्रवृत्ति को खत्म करना जरूरी है एवं यदि इसे मर्यादा से जोड़कर आगे बढ़ाया जा रहा है, तो निश्चित ही समग्र स्वच्छता में ज्यादा सफलता मिलेगी.

